Hathras : हाथरस के सिकंदराराऊ में महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करने वाला युवक गिरफ्तार
पुलिस को सूचना मिली थी। कस्बा इंचार्ज रामनरेश सिंह, हेड कांस्टेबल रीता चौहान और कांस्टेबल राहुल कुमार मौके पर पहुंचे। वहां युवक महिलाओं को देखकर अश्लील नारे लगा रहा था। इ
हाथरस जिले के सिकंदराराऊ में पुलिस ने महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सरदला पुल के नीचे की गई। आरोपी महिलाओं को देखकर अश्लील गाने गा रहा था और आपत्तिजनक हरकतें कर रहा था।
पुलिस को सूचना मिली थी। कस्बा इंचार्ज रामनरेश सिंह, हेड कांस्टेबल रीता चौहान और कांस्टेबल राहुल कुमार मौके पर पहुंचे। वहां युवक महिलाओं को देखकर अश्लील नारे लगा रहा था। इससे महिलाएं शर्मिंदगी महसूस कर रास्ता बदल रही थीं। लोगों से गवाही मांगी गई, लेकिन कोई आगे नहीं आया।
पुलिस ने दबिश देकर युवक को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान आशीष कुमार (25 वर्ष), निवासी नगला मान सिंह, थाना गांधी पार्क, जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
Also Click : Moradabad : एमडीए की सख्त कार्रवाई- पाकबड़ा में दो स्थानों पर अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, बुलडोजर चला
What's Your Reaction?









