Hathras : हाथरस में आचार्य 108 नमोस्तु सागर जी महाराज का भव्य मंगल प्रवेश

निस्वार्थ सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल के नेतृत्व में ओढ़पुरा चौराहे पर बैंड-बाजे के साथ पुष्प वर्षा कर अगवानी हुई। आचार्य के साथ ओढ़पुरा से घंटाघर तक पैदल वि

Jan 22, 2026 - 22:46
 0  10
Hathras : हाथरस में आचार्य 108 नमोस्तु सागर जी महाराज का भव्य मंगल प्रवेश
आचार्य नमोस्तु सागर महाराज से आशीर्वाद लेती सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर

हाथरस में आचार्य 108 नमोस्तु सागर जी महाराज का नगर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। महिला और पुरुषों में खास उत्साह दिखा। जगह-जगह पाद प्रक्षालन, आरती और पुष्प वर्षा के साथ उनका स्वागत किया गया। आचार्य ने नगर के विभिन्न जैन मंदिरों में जाकर दर्शन किए। निस्वार्थ सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल के नेतृत्व में ओढ़पुरा चौराहे पर बैंड-बाजे के साथ पुष्प वर्षा कर अगवानी हुई। आचार्य के साथ ओढ़पुरा से घंटाघर तक पैदल विहार किया गया। इस दौरान सुनील अग्रवाल, नीरज गोयल, निष्कर्ष गर्ग समेत अन्य पदाधिकारियों ने आशीर्वाद लिया।

डिब्बा गली स्थित जैन स्थानक पहुंचने पर सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने आचार्य से आशीर्वाद लिया और जैन समाज की समस्याओं पर चर्चा की। जैन समाज ने नयागंज स्थित जैन मंदिर के सामने क्षतिग्रस्त कीर्ति स्तंभ के पुनर्निर्माण की मांग रखी। विधायक ने जल्द कार्रवाई का वादा किया। आचार्य ने विधायक के प्रयासों की सराहना की और प्रतीक चिन्ह भेंट किया। आचार्य ने सुबह शीत लहर और घने कोहरे के बीच मुरसान से करीब 14 किलोमीटर पैदल विहार कर हाथरस पहुंचे और विभिन्न जैन मंदिरों में दर्शन किए। इस मौके पर जैन समाज के बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे।

Also Click : Moradabad : एमडीए की सख्त कार्रवाई- पाकबड़ा में दो स्थानों पर अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, बुलडोजर चला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow