Lucknow : उत्तरधौना चिनहट में पर्यटन मंत्री ने बाबू भगवती सिंह और जगन्नाथ सिंह स्मृति रैन बसेरे का लोकार्पण किया

कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि रैन बसेरा सिर्फ एक इमारत नहीं है बल्कि समाज के कमजोर लोगों के लिए सुरक्षा, सम्मान और सहारा देने का साधन है। ऐ

Jan 23, 2026 - 23:38
 0  6
Lucknow : उत्तरधौना चिनहट में पर्यटन मंत्री ने बाबू भगवती सिंह और जगन्नाथ सिंह स्मृति रैन बसेरे का लोकार्पण किया
Lucknow : उत्तरधौना चिनहट में पर्यटन मंत्री ने बाबू भगवती सिंह और जगन्नाथ सिंह स्मृति रैन बसेरे का लोकार्पण किया

लखनऊ के उत्तरधौना चिनहट स्थित इमलीबांध बाबा मंदिर परिसर में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बाबू भगवती सिंह और बाबू जगन्नाथ सिंह स्मृति रैन बसेरे का लोकार्पण किया। यह रैन बसेरा जगन्नाथ एवं विमला सिंह ट्रस्ट द्वारा जनकल्याण के उद्देश्य से बनवाया गया है। लोकार्पण के मौके पर कंबल वितरण और बड़े पैमाने पर भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें स्थानीय लोग, श्रद्धालु और जरूरतमंद बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि रैन बसेरा सिर्फ एक इमारत नहीं है बल्कि समाज के कमजोर लोगों के लिए सुरक्षा, सम्मान और सहारा देने का साधन है। ऐसे रैन बसेरे सर्दी, बारिश और मुश्किल हालात में गरीबों, मजदूरों, यात्रियों और असहाय लोगों को सुरक्षित ठिकाना देते हैं तथा समाज में संवेदनशीलता बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि समाज और सरकार मिलकर ही अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचा सकते हैं।वसंत पंचमी के पावन अवसर पर ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा के साथ मौसम बदलाव के समय इस रैन बसेरे का लोकार्पण हुआ। मौके पर मंदिर पुजारी ललित जी, कौशल किशोर (पूर्व केंद्रीय मंत्री), योगेश शुक्ला (विधायक), प्रदीप सिंह बब्लू, संदीप सिंह रिंकू (ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी), शिव कुमार सिंह, राहुल सिंह (युवा नेता), डॉ. अनूप मिश्रा, मनोज यादव, डॉ. वीरेंद्र कुमार, अनूप सिंह और मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य तथा भक्तजन मौजूद रहे।

आयोजक प्रदीप सिंह बब्लू ने सभी अतिथियों, सहयोगियों और स्थानीय लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह रैन बसेरा हमेशा जरूरतमंदों की सेवा के लिए समर्पित रहेगा। यह यात्रियों, मजदूरों और बेसहारा लोगों के लिए सुरक्षित विश्राम स्थान बनेगा तथा सामाजिक सहयोग और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने में मदद करेगा।

Also Click : Hathras : हाथरस के सिकंदराराऊ में महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करने वाला युवक गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow