Lucknow : फतेहपुर में केशव प्रसाद मौर्य ने योजनाओं की समीक्षा की, धरातल पर दिखें विकास कार्य

उन्होंने कहा कि सोशल सेक्टर की योजनाओं का फायदा हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। प्रभावी रणनीति बनाकर योजनाओं को धरातल पर उतारें। अच्छा काम करने वाले अधिकारियों

Feb 5, 2026 - 22:33
29 Views
Lucknow : फतेहपुर में केशव प्रसाद मौर्य ने योजनाओं की समीक्षा की, धरातल पर दिखें विकास कार्य
Lucknow : फतेहपुर में केशव प्रसाद मौर्य ने योजनाओं की समीक्षा की, धरातल पर दिखें विकास कार्य

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सर्किट हाउस में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव और गरीबों की योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करें। विकास कार्यों को साफ तौर पर जमीन पर दिखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोशल सेक्टर की योजनाओं का फायदा हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। प्रभावी रणनीति बनाकर योजनाओं को धरातल पर उतारें। अच्छा काम करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रोत्साहन दें। जनप्रतिनिधियों की समस्याओं का उचित समाधान करें। अगर समस्या उनके स्तर पर नहीं सुलझ सकती तो स्पष्ट बताकर उन्हें संतुष्ट करें। जन समस्याओं का समयबद्ध निपटारा करें। किसानों के हितों को सबसे ऊपर रखें।मौर्य ने विकसित भारत@2047 का व्यापक प्रचार करने और लोगों की गलतफहमियां दूर करने के निर्देश दिए। डबल इंजन सरकार की सभी योजनाएं पूर्ण पारदर्शिता और तय समय में लागू हों। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में 3 करोड़ ग्रामीण गरीब महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ना है और 1 करोड़ को लखपति दीदी बनाना है। प्रेरणा कैंटीन का दायरा बढ़ाएं और उत्पाद बेचने के लिए अन्य प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराएं। ब्लॉक परिसर में खाली जगह पर स्टॉल देकर महिलाओं को व्यापार करने का मौका दें।

पीएमएफएमई योजना में हर विकास खंड में 5 करोड़ रुपये की इकाई लगाएं। महिलाओं को 90 प्रतिशत सोलर सब्सिडी मिलेगी। हर ब्लॉक में 25 हजार महिलाओं को समूहों से जोड़ें, उनकी सक्रियता बनाए रखें। समूहों से स्कूली ड्रेस बनवाने के प्रयास करें। शिक्षा विभाग से समन्वय कर अभिभावक ड्रेस खरीद सकें। समूहों को कभी निराश न होने दें। सबसे सक्रिय समूहों को प्रशस्ति पत्र दें। सीएलएफ के भुगतान सीधे खातों में हों। बजट समय पर खर्च करें। ग्राम चौपाल नियमित हों। एक महीने पहले कैलेंडर जारी करें और वहां सभी योजनाओं के स्टॉल लगाएं। अमृत सरोवरों को हरा-भरा रखें और उनमें पानी भरा रहे। स्मार्ट गांव और विकसित भारत के लक्ष्य पर पूरा जोर दें।

Also Click : Hardoi : निदेशालय की रिपोर्ट पर प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह निलंबित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow