Sitapur : राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने कहा कि हर पीड़िता को न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता

उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए और अन्याय के खिलाफ डटकर खड़ा होना चाहिए। महिला आयोग हर उस महिला के साथ खड़ा है

By INA News Desk
Feb 4, 2026 - 22:07
25 Views
Sitapur : राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने कहा कि हर पीड़िता को न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
Sitapur : राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने कहा कि हर पीड़िता को न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने सदर तहसील सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान 19 शिकायतें प्राप्त हुईं। उन्होंने विभिन्न थाना क्षेत्रों से आई महिलाओं की समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया कि हर पीड़िता को न्याय दिलाना आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सुजीता कुमारी ने शिकायतकर्ता महिलाओं में से एक को कम्बल देकर आर्थिक सहायता प्रदान की। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं और घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, मानसिक उत्पीड़न, संपत्ति विवाद, कार्यस्थल पर उत्पीड़न जैसी समस्याएं रखीं। कई पीड़िताओं ने अपनी शिकायतें लिखित रूप में सौंपीं।

सुजीता कुमारी ने कहा कि महिला आयोग इन शिकायतों को गंभीरता से लेता है और संबंधित विभागों तथा प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से जल्द न्याय सुनिश्चित करता है। उन्होंने बताया कि महिला आयोग एक वैधानिक संस्था है जो राज्य में महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए काम करती है। आयोग समय-समय पर जनसुनवाई, जागरूकता कार्यक्रम और निरीक्षण अभियान चलाता है ताकि महिलाओं की समस्याओं को समझा जा सके और उनका त्वरित समाधान हो सके।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए और अन्याय के खिलाफ डटकर खड़ा होना चाहिए। महिला आयोग हर उस महिला के साथ खड़ा है जो अपने हक के लिए लड़ रही है। आयोग पीड़ित महिलाओं को न केवल न्याय दिलाता है बल्कि परामर्श, कानूनी सहायता और मानसिक सहयोग भी उपलब्ध कराता है। कोशिश रहती है कि कोई महिला अकेली महसूस न करे और उसे पूरा सहयोग मिले।

इस दौरान सुजीता कुमारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसेंडी का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राजकीय यूनानी चिकित्सालय का निरीक्षण कर तीन महिलाओं की गोद भराई की और एक बच्चे का अन्नप्राशन किया। ब्लॉक परसेंडी में जन जागरूकता चौपाल आयोजित की गई जिसमें सभी की समस्याएं सुनी गईं और प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रिया पटेल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Also Click : Lucknow : योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश फार्मा निवेश का बन रहा राष्ट्रीय हब

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow