Sitapur : शहादत नगर में बौद्ध धम्म ज्ञान चर्चा का समापन, कई लोगों ने ली भीम आर्मी की सदस्यता

सीतापुर जिले के इमलिया इलाके में स्थित शहादत नगर में तीन दिवसीय बौद्ध धम्म ज्ञान चर्चा का आयोजन हुआ। समापन के अवसर पर भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने तथागत गौ

Feb 4, 2026 - 22:09
 0  5
Sitapur : शहादत नगर में बौद्ध धम्म ज्ञान चर्चा का समापन, कई लोगों ने ली भीम आर्मी की सदस्यता
Sitapur : शहादत नगर में बौद्ध धम्म ज्ञान चर्चा का समापन, कई लोगों ने ली भीम आर्मी की सदस्यता

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर जिले के इमलिया इलाके में स्थित शहादत नगर में तीन दिवसीय बौद्ध धम्म ज्ञान चर्चा का आयोजन हुआ। समापन के अवसर पर भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने तथागत गौतम बुद्ध और संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर सम्मानपूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की। शहादत नगर कमेटी के कार्यकर्ताओं ने भीम आर्मी पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

बौद्ध धम्म कथावाचक मनोज गौतम को भीम आर्मी पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर सम्मान दिया। भीम आर्मी की नीतियों से प्रभावित होकर कार्यक्रम में उपस्थित कई दर्जन लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। तहसील सदर संयोजक ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर सदस्यता दिलाई। ज्ञान चर्चा के दौरान कथावाचक ने तथागत गौतम बुद्ध, बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर, माता सावित्रीबाई फुले सहित बहुजन समाज में जन्मे कई महापुरुषों की झांकियां प्रस्तुत कीं। झांकियों में ज्योतिबा राव फुले द्वारा गांव-गांव शिक्षा फैलाने के प्रयास और उनके संघर्ष को दिखाया गया।

इस मौके पर भीम आर्मी भारत एकता मिशन तहसील सदर संयोजक अनुपम गौतम, तहसील सदर मीडिया प्रभारी जितेंद्र कुमार, एडवोकेट संदीप कुमार, बौद्ध गौतम, ऑल इंडिया संपादक संघ जिला अध्यक्ष संतोष कुमार राव, अर्नव न्यूज अखबार के संपादक शतीश आर्य, शहादत नगर बौद्ध कथा कमेटी के दीपक गौतम, सुभाष गौतम, रोहित गौतम, प्रशांत गौतम, इंदल गौतम, शिवम, मनोहर लाल गौतम, सतेंद्र गौतम, आर के गौतम, अमित गौतम, मुकेश गौतम, विमलेश गौतम सहित कमेटी के सैकड़ों पदाधिकारी और महिलाएं मौजूद रहीं।

Also Click : Lucknow : योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश फार्मा निवेश का बन रहा राष्ट्रीय हब

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow