Sitapur : सीतापुर के प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने केंद्रीय बजट 2026 की उपलब्धियां गिनाईं
उन्होंने बताया कि बजट में दुविधा की जगह निर्णय, शब्दाडंबर की जगह सुधार और लोग लुभावने वादों की जगह जन कल्याण को प्राथमिकता दी गई है। बजट का मुख्य उद्देश्य मध्यम वर्ग को
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
सीतापुर में प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने जिला पंचायत सभागार में प्रेस वार्ता की। उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए आम बजट 2026 की उपलब्धियां बताईं। उन्होंने कहा कि यह बजट जन कल्याणकारी है और दूरगामी सकारात्मक परिणाम देगा। इसमें गरीब, मध्यम वर्ग और उच्च वर्ग तीनों के हितों का ध्यान रखा गया है। करदाताओं के हितों पर भी विशेष जोर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि बजट में दुविधा की जगह निर्णय, शब्दाडंबर की जगह सुधार और लोग लुभावने वादों की जगह जन कल्याण को प्राथमिकता दी गई है। बजट का मुख्य उद्देश्य मध्यम वर्ग को मजबूत बनाना है। इसमें शिक्षा से रोजगार तक, गुणवत्ता शिक्षा के जरिए युवाओं का सशक्तिकरण, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों की क्षमता का पूरा उपयोग, बड़े पैमाने पर विनिर्माण का विस्तार, आधारभूत ढांचे का विकास और दीर्घकालिक आर्थिक वृद्धि पर विशेष ध्यान दिया गया है। वैश्विक सफलता हासिल करने पर काम किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों और किसानों के लिए कई योजनाएं शामिल की गई हैं। उन्होंने कहा कि यह बजट 2047 तक विकसित भारत बनाने की नींव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित राष्ट्र बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं और यह बजट दिखाता है कि हम विजन पर सफल हो रहे हैं।
उन्होंने बताया कि बजट में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की 10 से ज्यादा दवाइयों को सस्ता किया गया है, जो मध्यम वर्ग के मरीजों के लिए बड़ी राहत है। साथ ही विदेश में पढ़ाई के लिए पैसे भेजने पर टैक्स में बड़ी कटौती की गई है, जिससे विदेश में पढ़ने वाले छात्रों को फायदा होगा। उन्होंने बजट के कई अन्य बिंदुओं पर भी विस्तार से बात की।प्रेस वार्ता में मौजूद पत्रकारों का जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने धन्यवाद दिया। इस अवसर पर बिसवा विधायक निर्मल वर्मा, कार्यक्रम संयोजक रोहित सिंह, जिला महामंत्री विश्राम सागर राठौर, भाजपा नेता शिवकुमार गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Also Click : Lucknow : योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश फार्मा निवेश का बन रहा राष्ट्रीय हब
What's Your Reaction?











