Bajpur : इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 12.2 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान, बजट 2026 सराहनीय- बिट्टू चौहान
तीन नए एआईएमएस जैसे बड़े संस्थान खोलने की घोषणा की गई है। 120 शहरों में उड़ान योजना का विस्तार होगा। शिक्षा क्षेत्र में तीन नए ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद बनाए
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
बाजपुर। भाजपा जिला मंत्री बिट्टू चौहान ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सराहनीय बजट पेश किया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने विकसित भारत के लक्ष्य के साथ बुनियादी ढांचे और रोजगार पर जोर दिया है। बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 12.2 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। हाई स्पीड रेलवे कॉरिडोर, सेमीकंडक्टर मिशन 2.0, मध्यम वर्ग के लिए टैक्स सरलीकरण और रोजगार बढ़ावा देने के कदम उठाए गए हैं।
तीन नए एआईएमएस जैसे बड़े संस्थान खोलने की घोषणा की गई है। 120 शहरों में उड़ान योजना का विस्तार होगा। शिक्षा क्षेत्र में तीन नए ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद बनाए जाएंगे। हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल खोले जाएंगे। 15,000 सेकेंडरी स्कूलों और 500 कॉलेजों में एवीजीसी कंटेंट क्रिएटर लैब्स स्थापित होंगे। यह देश के लिए बहुत बड़ा और सराहनीय बजट है।
Also Click : विकसित भारत 2047 की मजबूत नींव तैयार करने वाला बजट, चिराग पासवान ने इंफ्रास्ट्रक्चर और आत्मनिर्भरता पर जोर को सराहा
What's Your Reaction?


