Hardoi : केंद्रीय बजट 2026-27 उत्तर प्रदेश के विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने वाला- प्रभारी मंत्री असीम अरुण
कहा कि एमएसएमई ग्रोथ फंड के लिए 10,000 करोड़ रुपये दिए गए हैं, जिससे छोटे उद्योग, हस्तशिल्प, हैंडलूम, चमड़ा और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र मजबूत होंगे और स्थानीय रोजगार बढ़ेंगे। बायो
केंद्रीय बजट 2026-27 उत्तर प्रदेश के विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने वाला है। यह बजट राज्य को बुनियादी ढांचा, उद्योग, कृषि और युवाओं के लिए मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह बात हरदोई जिले के प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने भाजपा कार्यालय हरदोई पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही।
बजट की मुख्य घोषणाओं में हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर शामिल हैं। दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिलीगुड़ी कॉरिडोर से लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज और आगरा जैसे शहरों की संपर्कता बेहतर होगी, जिससे व्यापार बढ़ेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग और एक्सप्रेसवे पर जोर से उत्तर प्रदेश को लॉजिस्टिक हब बनाया जाएगा। पूर्वांचल, बुंदेलखंड और पश्चिमी क्षेत्र को जोड़ने वाले कॉरिडोर से उद्योगों की लागत कम होगी और निवेश आएगा।
एमएसएमई ग्रोथ फंड के लिए 10,000 करोड़ रुपये दिए गए हैं, जिससे छोटे उद्योग, हस्तशिल्प, हैंडलूम, चमड़ा और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र मजबूत होंगे और स्थानीय रोजगार बढ़ेंगे। बायोफार्मा शक्ति योजना के लिए 10,000 करोड़ रुपये से फार्मा और मेडिकल उपकरण उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा, राज्य स्वास्थ्य और चिकित्सा नवाचार का केंद्र बनेगा। पूर्वांचल और बुंदेलखंड के पिछड़े जिलों पर फोकस से बुनियादी ढांचा, निवेश और रोजगार के नए अवसर आएंगे। कृषि में एआई और तकनीक के लिए भारत-विस्तार एआई प्लेटफॉर्म से किसानों को फसल, मौसम और बाजार की जानकारी मिलेगी, उत्पादकता और आय बढ़ेगी।
राष्ट्रीय जलमार्ग-1 पर वाराणसी में जहाज मरम्मत केंद्र बनेगा, जिससे रोजगार बढ़ेंगे। कैंसर और गंभीर बीमारियों की 36 जीवनरक्षक दवाओं पर शुल्क छूट से इलाज का खर्च कम होगा। हर जिले में लड़कियों के लिए हॉस्टल बनेंगे, जिससे उच्च शिक्षा और सुरक्षित आवास मिलेगा।
15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में एनीमेशन, गेमिंग और वीएफएक्स लैब से युवा तकनीकी नौकरियों के लिए तैयार होंगे। 10,000 टूर गाइड प्रशिक्षण से काशी, अयोध्या, मथुरा और प्रयागराज में पर्यटन और रोजगार बढ़ेगा। 200 पुराने औद्योगिक क्लस्टरों का आधुनिकीकरण से पारंपरिक उद्योगों को नई तकनीक और वैश्विक बाजार मिलेगा।
शहरों के आर्थिक विकास से लखनऊ, कानपुर, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा और वाराणसी रोजगार और स्टार्टअप केंद्र बनेंगे। इस बीच जिला पंचायत अध्यक्ष हरदोई प्रेमावती पीके वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत सिंह बब्बन, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हरदोई श्रीकृष्ण शास्त्री सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
You May Read : नाइजीरिया में बंदूकधारियों का कहर, 3 ग्रामीणों की मौत, पादरी समेत 11 अपहृत
What's Your Reaction?











