Ayodhya : प्रेम संबंध टूटने से युवती ने की आत्महत्या, फांसी लगाकर दी जान
शनिवार सुबह युवक ने अचानक शादी से मना कर दिया जिससे युवती बहुत परेशान हो गई। दोपहर करीब 12 बजे उसने अपने कमरे में छत के पंखे से दुपट्टे की मदद से फांसी लगा ली। घटना की
अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र के रेतिया मोहल्ले में एक युवती ने प्रेम प्रसंग में शादी टूटने के कारण आत्महत्या कर ली। परिवार के अनुसार युवती का एक युवक से लंबे समय से प्रेम चल रहा था और दो दिन पहले तक युवक शादी के लिए तैयार था।
शनिवार सुबह युवक ने अचानक शादी से मना कर दिया जिससे युवती बहुत परेशान हो गई। दोपहर करीब 12 बजे उसने अपने कमरे में छत के पंखे से दुपट्टे की मदद से फांसी लगा ली। घटना की खबर मिलते ही परिवार में हाहाकार मच गया। मृतका के भाई ने बताया कि बहन शादी न होने से बहुत दुखी थी। युवक अब फरार है। सीओ सिटी श्रेयश त्रिपाठी ने कहा कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Also Click : Sambhal : वक्त की कमी और कानूनी पेच में उलझा 'नेजा मेला', अध्यक्ष शाहिद मसूदी बोले- अब सुप्रीम कोर्ट की तैयारी?
What's Your Reaction?











