Barabanki : बाराबंकी में गुमशुदा बुजुर्ग का शव जमुरिया नाले के पास मिला, परिजनों में मचा कोहराम

कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि अब्दुल आरिफ की पत्नी ने 24 जनवरी को उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों के अनुसार अब्दुल आरिफ कई वर्षों से मान

By INA News Desk
Jan 27, 2026 - 23:43
44 Views
Barabanki : बाराबंकी में गुमशुदा बुजुर्ग का शव जमुरिया नाले के पास मिला, परिजनों में मचा कोहराम
Barabanki : बाराबंकी में गुमशुदा बुजुर्ग का शव जमुरिया नाले के पास मिला, परिजनों में मचा कोहराम

बाराबंकी के नगर कोतवाली क्षेत्र में पटेल तिराहा के पास जमुरिया नाले के निर्माणाधीन पुल के नीचे एक बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नाले से बाहर निकाला गया और शिनाख्त की गई। मृतक की पहचान कंपनीबाग विशाल टेंट हाउस वाली गली में किराए के मकान में रहने वाले अब्दुल आरिफ (62) के रूप में हुई।

कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि अब्दुल आरिफ की पत्नी ने 24 जनवरी को उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों के अनुसार अब्दुल आरिफ कई वर्षों से मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और मूल रूप से मैलारायगंज के निवासी थे। मौत के कारणों की जांच चल रही है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए मैलारायगंज ले गए।

Also Click : राजस्थान के झुंझुनूं में गणतंत्र दिवस पर चिड़ावा गुरु हनुमान व्यायामशाला में तिरंगा उल्टा फहराया, छह घंटे तक किसी को नहीं दिखी गलती

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow