Deoband : भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत राणा का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
इस दौरान पटका पहनाकर उनका सम्मान भी किया गया। अजीत राणा ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी मिली है पार्टी के कार्यकर्ताओं की देन है उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन किया जाएगा। पार्टी के
देवबंद। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अजीत राणा का देवबंद आगमन पर भाजपाईयों ने जगह-जगह फूल मालाएं पहनाकर और आतिशबाजी छुड़ाकर उनका स्वागत किया। शनिवार को भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अजीत राणा का नगर के मोहल्ला सराय काहरान में पूर्व सभासद खेमकरण कश्यप के आवास, नीला गेट स्थित श्याम कुमार चौहान और मंगलौर पुलिस चौकी के समीप जयप्रकाश के प्रतिष्ठान पर स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओँ ने ढोल नगाड़ों की थाप और आतिशबाजी छुड़ाकर अजीत राणा का जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान पटका पहनाकर उनका सम्मान भी किया गया। अजीत राणा ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी मिली है पार्टी के कार्यकर्ताओं की देन है उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन किया जाएगा। पार्टी के सभी लोगों को भरपूर सम्मान मिलेगा। चौधरी ओमपाल सिंह ने कहा की अजीत राणा बहुत लंबे समय से कार्य करते आ रहे हैं उन्होंने विभिन्न पदों पर रहकर पार्टी की सेवा की है वह पार्टी के कार्यकर्ताओं का दुख दर्द समझते हैं। उनके जिला अध्यक्ष बनने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर अंग्रेश पंवार, धनराज त्यागी, सोम कश्यप, सुरेश राठी, राकेश गर्ग, शुभम शर्मा, संजय सैनी, विपिन गर्ग आदि मौजूद रहे।
Also Click : Lucknow : योगी सरकार में स्मार्ट टीवी से आधुनिक बन रहे सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र
What's Your Reaction?











