Amroha : बीमा राशि के लालच में रिश्तेदार ने किया 5 साल के बच्चे का अपहरण, पुलिस ने 6 घंटे में बचाया
रिपोर्टर : मोहम्मद हारिस
अमरोहा: 5 साल के बच्चे के अपहरण का चौंकाने वाला मामला सामने आया। पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए 6 घंटे में मामले को सुलझा लिया और बच्चे को सुरक्षित बचा लिया। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी लवीश बच्चे का रिश्ते का भाई है। बच्चे के पिता की मौत कुछ समय पहले सड़क दुर्घटना में हुई थी। इसके बाद परिवार को बीमा की राशि मिली थी। लवीश को इसकी जानकारी थी और इसी लालच में उसने अपने दो साथियों आकाश और धर्मेंद्र के साथ अपहरण की योजना बनाई।
बच्चा अपने दादा के साथ खेत पर गया था। आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और बाइक से बिजनौर जिले के नूरपुर ले गया। वहां से आरोपियों ने परिवार को फोन करके 12 लाख रुपये की फिरौती मांगी। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। एसपी अमित कुमार आनंद की देखरेख में कई टीमों को लगाया गया। लोकेशन का पता लगाकर पुलिस ने बच्चे को नूरपुर से सुरक्षित बरामद किया और लवीश, आकाश तथा धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। अपहरण के बाद एसपी अमित कुमार आनंद नौगांवा सादात थाने पहुंचे और आरोपियों के पकड़े जाने तक निगरानी करते रहे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया। बच्चे के सुरक्षित मिलने पर परिवार ने राहत महसूस की।
Also Click : Lucknow : योगी सरकार में स्मार्ट टीवी से आधुनिक बन रहे सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र
What's Your Reaction?











