Ayodhya : जल जीवन मिशन की हकीकत- एक टंकी का उद्घाटन, दूसरी दो साल से अधूरी, ग्रामीणों के घरों में सूखी नल

इस टंकी का काम 21 फरवरी 2023 को शुरू हुआ था लेकिन अब तक पूरा नहीं हुआ और ग्रामीणों के घरों तक पानी नहीं पहुंचा। टंकी के पास लगा बोर्ड मिटा दिया गया है जिससे ग्रामीणों में गुस्सा

Mar 10, 2026 - 22:59
34 Views
Ayodhya : जल जीवन मिशन की हकीकत- एक टंकी का उद्घाटन, दूसरी दो साल से अधूरी, ग्रामीणों के घरों में सूखी नल
प्रतीकात्मक चित्र

अयोध्या जिले के मिल्कीपुर क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत पानी की आपूर्ति की स्थिति सरकारी दावों से अलग दिख रही है। चांदपुर गांव में लगभग 3.58 करोड़ रुपये की लागत से बनी पानी की टंकी का उद्घाटन किया गया। इसमें 2629 परिवारों को शुद्ध पेयजल मिलने का दावा है। वहीं पास के अटेसर गांव में 5.39 करोड़ रुपये की लागत वाली टंकी दो साल से अधूरी पड़ी है।

इस टंकी का काम 21 फरवरी 2023 को शुरू हुआ था लेकिन अब तक पूरा नहीं हुआ और ग्रामीणों के घरों तक पानी नहीं पहुंचा। टंकी के पास लगा बोर्ड मिटा दिया गया है जिससे ग्रामीणों में गुस्सा और संदेह बढ़ गया है। ग्रामीण कहते हैं कि उद्घाटन के उत्सव में उनकी प्यास अनसुनी रह गई। वे जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि अधूरी परियोजना जल्द पूरी हो और गांवों तक पानी पहुंचे।

Also Click : Ayodhya : अयोध्या राम मंदिर परिसर में नई दर्शन व्यवस्था, रोज 5 हजार श्रद्धालुओं को मिलेगा प्रवेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow