Barabanki : होली के दिन लापता किशोर का शव नहर में मिला, दोस्तों पर परिजनों ने जताया संदेह

साढ़ेमऊ गांव निवासी श्यामलाल का 17 वर्षीय पुत्र अनूप उर्फ अर्जुन गौतम होली के दिन दोपहर दो बजे छत पर हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा की पढ़ाई कर रहा था। इस बीच गांव के आधा दर्जन दोस्त उसे

By INA News Desk
Mar 10, 2026 - 22:47
46 Views
Barabanki : होली के दिन लापता किशोर का शव नहर में मिला, दोस्तों पर परिजनों ने जताया संदेह
Barabanki : होली के दिन लापता किशोर का शव नहर में मिला, दोस्तों पर परिजनों ने जताया संदेह

बाराबंकी के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में होली के दिन दोस्तों के बुलाने पर घर से निकला किशोर लापता हो गया था। पांच दिन बाद उसका शव शारदा सहायक नहर में लावारिस हालत में मिला। परिजनों ने शव की शिनाख्त कर गांव के दोस्तों पर संदेह जताया है।

साढ़ेमऊ गांव निवासी श्यामलाल का 17 वर्षीय पुत्र अनूप उर्फ अर्जुन गौतम होली के दिन दोपहर दो बजे छत पर हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा की पढ़ाई कर रहा था। इस बीच गांव के आधा दर्जन दोस्त उसे बुलाने आए। आधे घंटे बाद दोस्तों ने परिवार को बताया कि अनूप सड़क हादसे में घायल हो गया है। परिजन उसे आसपास के अस्पतालों में ढूंढने लगे लेकिन कहीं नहीं मिला।

देर शाम बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के कसरैला डीह गांव के पास शारदा सहायक नहर में पुलिस ने एक लावारिस शव बरामद किया। फतेहपुर कोतवाली में दर्ज गुमशुदगी की सूचना से परिजन संपर्क में आए। बहन आरती और भाई रब्बू ने शव की शिनाख्त अनूप उर्फ अर्जुन के रूप में की। आरती ने बताया कि नहर के जिस स्थान पर शव मिला उसके दूसरे छोर पर अनूप के मोबाइल की लोकेशन चार दिनों तक मिल रही थी। पांचवें दिन मोबाइल बंद हो गया।

परिजनों का कहना है कि होली के दिन दोस्त उसे बुलाने आए थे जबकि वह परीक्षा की तैयारी कर रहा था। वे दोस्तों पर संदेह जता रहे हैं और पुलिस से गहन जांच की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Also Click : Ayodhya : अयोध्या राम मंदिर परिसर में नई दर्शन व्यवस्था, रोज 5 हजार श्रद्धालुओं को मिलेगा प्रवेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement