Ambedkarnagar : औघड़ बाबा मेले में मधुमक्खियों का हमला, एक श्रद्धालु की मौत, तीन घायल, भगदड़ मची, जामुन के पेड़ पर छत्ता से निकले झुंड ने किया आक्रमण

मृतक सन्तराम प्रजापति कटका थाना क्षेत्र कुठमा का निवासी था। वह परिवार के साथ दर्शन करने आया था। मधुमक्खियों के डंक से गंभीर रूप से घायल होने पर उसे बसखारी सामुदायिक स्वास्थ्य कें

Mar 10, 2026 - 22:48
 0  3
Ambedkarnagar : औघड़ बाबा मेले में मधुमक्खियों का हमला, एक श्रद्धालु की मौत, तीन घायल, भगदड़ मची, जामुन के पेड़ पर छत्ता से निकले झुंड ने किया आक्रमण
Ambedkarnagar : औघड़ बाबा मेले में मधुमक्खियों का हमला, एक श्रद्धालु की मौत, तीन घायल, भगदड़ मची, जामुन के पेड़ पर छत्ता से निकले झुंड ने किया आक्रमण

अंबेडकरनगर जिले के बसखारी जलालपुर मार्ग के किनारे जीवत गांव के पास औघड़ बाबा मंदिर पर साप्ताहिक मेले में अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इससे श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

मृतक सन्तराम प्रजापति कटका थाना क्षेत्र कुठमा का निवासी था। वह परिवार के साथ दर्शन करने आया था। मधुमक्खियों के डंक से गंभीर रूप से घायल होने पर उसे बसखारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य घायल हनुमान गुप्ता किछौछा डिहवा, रामविलास गुप्ता गोलपुर थाना क्षेत्र जलालपुर और जगदम्बा किछौछा थाना बसखारी के निवासी हैं। इनका इलाज चल रहा है।

मंदिर परिसर में जामुन के एक बड़े पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता था। अचानक क्रोधित होकर झुंड ने श्रद्धालुओं पर हमला किया। मधुमक्खियां क्रोधित होने का कारण स्पष्ट नहीं है। अनुमान है कि धुएं से या किसी ने पत्थर मारा होगा। पुलिस ने सूचना पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजन दुखी हैं।

Also Click : Ayodhya : अयोध्या राम मंदिर परिसर में नई दर्शन व्यवस्था, रोज 5 हजार श्रद्धालुओं को मिलेगा प्रवेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow