Barabanki : किसान पथ पर बाइक सवार की अज्ञात वाहन से टक्कर, युवक की मौत

मृतक नगर कोतवाली क्षेत्र के बंकी उत्तर टोला निवासी अनिल गुप्ता (45) पुत्र स्वर्गीय संतराम गुप्ता था। वह स्वर्गीय नवीन जायसवाल की खुशी टेडर्स नाम की किराना दुकान पर काम करता था। व

By INA News Desk
Mar 10, 2026 - 22:52
44 Views
Barabanki : किसान पथ पर बाइक सवार की अज्ञात वाहन से टक्कर, युवक की मौत
Barabanki : किसान पथ पर बाइक सवार की अज्ञात वाहन से टक्कर, युवक की मौत

बाराबंकी के देवा कोतवाली क्षेत्र में किसान पथ पर एक बाइक सवार की अज्ञात वाहन से टक्कर में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक नगर कोतवाली क्षेत्र के बंकी उत्तर टोला निवासी अनिल गुप्ता (45) पुत्र स्वर्गीय संतराम गुप्ता था। वह स्वर्गीय नवीन जायसवाल की खुशी टेडर्स नाम की किराना दुकान पर काम करता था। वह सोमवार को देवा कोतवाली क्षेत्र के सतौंधी गांव में शादी समारोह में शामिल होने के बाद किसान पथ से घर लौट रहा था। माती के पास अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मारी और फरार हो गया।

अनिल गुप्ता दो पुत्रों का पिता था। हादसे से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस आरोपी वाहन की तलाश कर रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

Also Click : Ayodhya : अयोध्या राम मंदिर परिसर में नई दर्शन व्यवस्था, रोज 5 हजार श्रद्धालुओं को मिलेगा प्रवेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow