Bhadohi : पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी तीन बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल
एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि औराई पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। मुखबिरी से सूचना मिली कि कोठरा बाईपास के पास तीन वांछित बदमाश गुजर रहे हैं। पुलिस ने रुकने का इशा
भदोही जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। औराई क्षेत्र के कोठरा मोड़ पर रात दो बजे हुई इस घटना में तीन अंतरजनपदीय बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। तीनों पर कुल 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ में तीनों के पैर में गोली लगी है।
एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि औराई पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। मुखबिरी से सूचना मिली कि कोठरा बाईपास के पास तीन वांछित बदमाश गुजर रहे हैं। पुलिस ने रुकने का इशारा किया लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में तीनों बदमाश घायल हो गए। उन्हें आत्मरक्षा में गोली मारी गई। घायलों को औराई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत ठीक है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
गिरफ्तार बदमाश कुशीनगर जिले के निवासी हैं। इनमें पंकज राव निवासी नटवलिया थाना कसिया पर 28 मुकदमे दर्ज हैं। सर्वेश सिंह निवासी बाबूछपरा मोरबन थाना रामकोला और सकलेन निवासी अहरौली राय थाना कसिया पर विभिन्न जिलों में 27 मुकदमे दर्ज हैं।
बदमाशों के पास से तीन तमंचे 315 बोर, तीन खोखा कारतूस, पांच जिंदा कारतूस, मारुति सुजुकी बलेनो कार, तीन मोबाइल फोन और लूट के 8000 रुपये बरामद हुए।
17 फरवरी को औराई कोतवाली क्षेत्र के जयरामपुर निवासी एक वृद्ध बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर आए थे। बदमाशों ने उन्हें बातों में फंसाकर गाड़ी में बैठाया और घोसिया ओवरब्रिज पर रुपये लूटकर उतार दिया। इस मामले में डकैती सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज था। पुलिस इनकी तलाश कर रही थी।
Also Click : Ayodhya : अयोध्या राम मंदिर परिसर में नई दर्शन व्यवस्था, रोज 5 हजार श्रद्धालुओं को मिलेगा प्रवेश
What's Your Reaction?











