Barabanki : बाराबंकी में बैग लूटने वाले तीन आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में लूट की कई वारदातों को अंजाम देने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी शाहबाज अहमद उर्फ पुष्पा पुत्र एजाज निवा

Mar 10, 2026 - 22:35
61 Views
Barabanki : बाराबंकी में बैग लूटने वाले तीन आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े
Barabanki : बाराबंकी में बैग लूटने वाले तीन आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में लूट की कई वारदातों को अंजाम देने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी शाहबाज अहमद उर्फ पुष्पा पुत्र एजाज निवासी खालिश बहादुरपुर शुकुल बाजार थाना क्षेत्र अमेठी जिला, मोहम्मद रुखसार पुत्र अफजाल अहमद निवासी निहालगढ़ दामोदर पट्टी शुकुल बाजार थाना क्षेत्र और धनराज मिश्रा पुत्र कौशलेन्द्र निवासी ग्राम गेरावा सुबेहा थाना क्षेत्र हैं।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 23 फरवरी को सुबेहा थाना क्षेत्र के सराय गोपी इलाके में बाइक सवार दो लोगों से रुपये और बैग छीनकर वे फरार हो गए थे। सुबेहा पुलिस पिछले दो हफ्तों से इनकी तलाश में जुटी थी। गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच जारी है।

Also Click : Ayodhya : अयोध्या राम मंदिर परिसर में नई दर्शन व्यवस्था, रोज 5 हजार श्रद्धालुओं को मिलेगा प्रवेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow