Gonda : गोंडा में ग्रामीण बैंक ने बकाया लोन पर किसान की बंधक भूमि कुर्क की

महादेवा कला शाखा प्रबंधक संजय मौर्य ने बताया कि बरदांड गांव के किसान रण विजय सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह उर्फ जयेंद्र सिंह ने 2018 में शाखा से केसीसी लोन लिया था। बकाया राशि अब

Mar 10, 2026 - 22:38
 0  4
Gonda : गोंडा में ग्रामीण बैंक ने बकाया लोन पर किसान की बंधक भूमि कुर्क की
Gonda : गोंडा में ग्रामीण बैंक ने बकाया लोन पर किसान की बंधक भूमि कुर्क की

साढ़े तीन लाख रुपये के लोन के लिए लगी थी भूमि गिरवी, अन्य बकायेदारों में हड़कंप

गोंडा जिले में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने साढ़े तीन लाख रुपये के बकाया लोन पर एक किसान की बंधक भूमि कुर्क कर ली है। इस कार्रवाई से इलाके के अन्य बड़े बकायेदारों में खलबली मच गई है।

महादेवा कला शाखा प्रबंधक संजय मौर्य ने बताया कि बरदांड गांव के किसान रण विजय सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह उर्फ जयेंद्र सिंह ने 2018 में शाखा से केसीसी लोन लिया था। बकाया राशि अब साढ़े तीन लाख रुपये तक पहुंच गई है। बैंक ने कई बार नोटिस जारी कर बकाया जमा करने को कहा लेकिन किसान ने भुगतान नहीं किया। उच्च अधिकारियों के निर्देश और अनुमति के बाद सोमवार को तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिस बल के साथ भूमि कुर्क की गई। खेत पर लाल झंडी लगा दी गई है। किसान को बकाया चुकाने तक खेत में न जाने की चेतावनी दी गई है।

प्रबंधक ने कहा कि अभी कई अन्य बकायेदारों के नाम टॉप लिस्ट में हैं। उनके खिलाफ भी जल्द उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कुर्की की कार्रवाई होगी। इस कार्रवाई से अन्य बकायेदारों में डर फैल गया है। कार्रवाई के दौरान तहसील से राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, आमीन मुन्ना लाल यादव, आमीन राम आशीष पांडेय, क्षेत्रीय कार्यालय गोंडा से विधि अधिकारी राहुल पांडेय और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सुरक्षा के लिए इटियाथोक पुलिस बल तैनात था।

Also Click : Ayodhya : अयोध्या राम मंदिर परिसर में नई दर्शन व्यवस्था, रोज 5 हजार श्रद्धालुओं को मिलेगा प्रवेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow