Barabanki : शाम को लापता युवक का कूड़े के ढेर में लटकता मिला शव, परिजन मौत पर जता रहे संदेह

मृतक इसरौली गांव निवासी बब्लू यादव (32) पुत्र राजकरण यादव है। वह सोमवार शाम पैदल घर से निकला था। परिवार रात आठ बजे रिश्तेदारी से लौटा तो लगा कि उसकी पत्नी देवा मा

Mar 10, 2026 - 22:40
36 Views
Barabanki : शाम को लापता युवक का कूड़े के ढेर में लटकता मिला शव, परिजन मौत पर जता रहे संदेह
Barabanki : शाम को लापता युवक का कूड़े के ढेर में लटकता मिला शव, परिजन मौत पर जता रहे संदेह

बाराबंकी के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक शाम को घर से निकला था और अगले दिन सुबह पड़ोस गांव के कूड़े के ढेर में उसका शव तौलिए से लटकता मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक इसरौली गांव निवासी बब्लू यादव (32) पुत्र राजकरण यादव है। वह सोमवार शाम पैदल घर से निकला था। परिवार रात आठ बजे रिश्तेदारी से लौटा तो लगा कि उसकी पत्नी देवा मायके धन्नीकापुरवा गई होगी इसलिए वह भी वहीं चला गया होगा। मंगलवार सुबह गांव में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने संदूपुर गांव के कूड़े के ढेर में एंगल के सहारे तौलिए से लटका उसका शव देखा।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू की। मृतक का 13 साल पहले विवाह हुआ था। वह दो बेटियों और एक बेटे का पिता था। परिजन उसकी मौत पर संदेह जता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Also Click : Ayodhya : अयोध्या राम मंदिर परिसर में नई दर्शन व्यवस्था, रोज 5 हजार श्रद्धालुओं को मिलेगा प्रवेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow