Barabanki : खाटू श्याम मंदिर में शातिर चोरों ने ताला तोड़कर की लाखों की चोरी

मंगलवार सुबह जब मंदिर के पुजारी और ब्राह्मण सोकर उठे, तो दान-पात्र का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। मंदिर संरक्षक मनोज जायसवाल ने पुलिस को बताया कि चोरों ने दान के रुपयों और आभूषणों के अलावा सोमवार को ही ब्राह्मणों को दिए गए 84 हजार रुपये वेतन और दो

Mar 31, 2026 - 22:43
 0  7
Barabanki : खाटू श्याम मंदिर में शातिर चोरों ने ताला तोड़कर की लाखों की चोरी
Barabanki : खाटू श्याम मंदिर में शातिर चोरों ने ताला तोड़कर की लाखों की चोरी

बाराबंकी के सतरिख थाना क्षेत्र के मंजीठा स्थित प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में सोमवार की देर रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बाइक से आए शातिर चोरों ने मंदिर परिसर की रेकी करने के बाद लाखों रुपये का माल पार कर दिया। यह घटना तब हुई जब मंदिर परिसर में आधा दर्जन से अधिक ब्राह्मण और गुरुकुल के छात्र सो रहे थे। सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई इस वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, रात करीब एक बजे चोर मंदिर परिसर में घुसे और लगभग 15 मिनट तक वहां की गतिविधियों को देखते रहे। इसके बाद उन्होंने दीवार पर टंगी चाबी का इस्तेमाल कर मंदिर के कपाट खोले और अंदर दाखिल हुए। चोरों ने बाबा श्याम की मूर्ति के नीचे लगा चांदी का छत्र और दान-पात्र का ताला तोड़ दिया। दान-पात्र में जमा नकदी और आभूषणों के साथ ही चोरों ने वहां सो रहे ब्राह्मणों का वेतन, उनके पर्स और मोबाइल फोन भी चोरी कर लिए।

मंगलवार सुबह जब मंदिर के पुजारी और ब्राह्मण सोकर उठे, तो दान-पात्र का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। मंदिर संरक्षक मनोज जायसवाल ने पुलिस को बताया कि चोरों ने दान के रुपयों और आभूषणों के अलावा सोमवार को ही ब्राह्मणों को दिए गए 84 हजार रुपये वेतन और दो मोबाइल फोन पर भी हाथ साफ किया है। कुल चोरी लगभग चार लाख रुपये की बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रमोद पाठक और श्यामू मिश्र के मोबाइल के साथ ही चंदन मिश्र का पर्स भी गायब है। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरों की तस्वीरें साफ नजर आ रही हैं। सूचना मिलते ही सतरिख पुलिस और पीआरवी की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है और चोरों की तलाश में जुट गई है।

Also Click : Sambhal: जिलाध्यक्ष से बदसलूकी, CM को दी गालियां - अज्ञात युवक पर मारपीट और धमकी का आरोप।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow