Sultanpur : रेप मामले की पेशी के बाद पीड़िता का अपहरण, शादी से इनकार पर सिर पटका, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती; मुख्य आरोपी गिरफ्तार
घटना दीवानी चौराहा के पास हुई। पीड़िता अपनी मां के साथ मुकदमे की पेशी में आई थी। मां के अनुसार 25 अक्टूबर को सचिन और मुकेश ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया था जिसके लिए कोतवा
सुल्तानपुर जिले में एक रेप के मामले में अदालत में पेशी के बाद पीड़िता का अपहरण कर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपी ने शादी और समझौते का दबाव बनाने की कोशिश की लेकिन असफल रहने पर किशोरी को सिर के बल जमीन पर पटक दिया। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गई। पीड़िता को सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसके साथी की तलाश जारी है।
घटना दीवानी चौराहा के पास हुई। पीड़िता अपनी मां के साथ मुकदमे की पेशी में आई थी। मां के अनुसार 25 अक्टूबर को सचिन और मुकेश ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया था जिसके लिए कोतवाली लंभुआ में मुकदमा दर्ज है। पेशी खत्म होने के बाद अदालत परिसर से बाहर निकलते ही सचिन अपने एक साथी के साथ बाइक पर पहुंचा और पीड़िता को जबरन बिठाकर ले गया। रास्ते में उसने जान से मारने की धमकी दी और पयागीपुर से लोहरामऊ की ओर ले गया। आरोपी ने शादी करने और मुकदमे में सुलह करने का दबाव बनाया। पीड़िता ने इनकार कर दिया तो सचिन ने उसे लोहरामऊ के पास सिर के बल पटक दिया। खून से लथपथ होकर वह बेहोश हो गई। आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने मदद की और पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया। होश आने पर उसने पूरी घटना बताई। सीओ सिटी सौरभ समंत ने बताया कि मुख्य आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उसके फरार साथी की तलाश में जुटी है और कानूनी कार्रवाई जारी है।
Also Click : Ayodhya : अयोध्या राम मंदिर परिसर में नई दर्शन व्यवस्था, रोज 5 हजार श्रद्धालुओं को मिलेगा प्रवेश
What's Your Reaction?











