Hardoi : कछौना में शादी का झांसा देकर बलात्कार, आरोपी राहुल गिरफ्तार

मुकदमा संख्या 46/26 में धारा 69, 351(3), 64(1) बीएनएस और 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ। जांच के दौरान धारा 64(1) बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धाराएं

By INA News Desk
Feb 13, 2026 - 23:16
41 Views
Hardoi : कछौना में शादी का झांसा देकर बलात्कार, आरोपी राहुल गिरफ्तार
Hardoi : कछौना में शादी का झांसा देकर बलात्कार, आरोपी राहुल गिरफ्तार

हरदोई जिले के कछौना थाना क्षेत्र के ग्राम नैरा मजरा लोनहारा निवासी राहुल पुत्र ईश्वर चंद्र ने पीड़िता के साथ शादी का झांसा देकर गलत हरकत की। पीड़िता ने थाने पर तहरीर दी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया।

मुकदमा संख्या 46/26 में धारा 69, 351(3), 64(1) बीएनएस और 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ। जांच के दौरान धारा 64(1) बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं।

थाना कछौना पुलिस ने नामजद आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। वैधानिक कार्रवाई जारी है। गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक विशाल पुंडीर और कांस्टेबल निपेंद्र कुमार की टीम शामिल रही।

Also Click : Bajpur : देहरादून में 15 दिनों में पांच हत्याएं, कानून व्यवस्था पर यशपाल आर्य ने उठाए सवाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow