Hardoi : बिलग्राम पुलिस ने चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार कर माल बरामद किया

इस संबंध में थाना बिलग्राम में मुकदमा संख्या 81/2026 धारा 331(4)/305(ए)/317(2) बीएनएसएस के तहत दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक ने घटना पर ध्यान देकर पुलिस टीम

Feb 20, 2026 - 01:00
 0  5
Hardoi : बिलग्राम पुलिस ने चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार कर माल बरामद किया
Hardoi : बिलग्राम पुलिस ने चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार कर माल बरामद किया

हरदोई जिले के बिलग्राम थाने की पुलिस ने चोरी के एक मामले में आरोपी संजय पुत्र साहेबलाल निवासी नटपुरवा थाना बिलग्राम को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक अन्य को पुलिस हिरासत में लिया गया है। यह कार्रवाई मेराज अहमद पुत्र रईश अहमद निवासी मोहल्ला मलकंठ की तहरीर पर की गई, जिसमें उनकी मोटर बाइंडिंग की दुकान से अज्ञात चोरों द्वारा तांबे का तार चोरी करने की बात कही गई थी।

इस संबंध में थाना बिलग्राम में मुकदमा संख्या 81/2026 धारा 331(4)/305(ए)/317(2) बीएनएसएस के तहत दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक ने घटना पर ध्यान देकर पुलिस टीम गठित की। जांच के दौरान आरोपी को पकड़ा गया और बरामदगी में 8 किलो 790 ग्राम तांबे का तार तथा 18 हजार रुपये शामिल हैं। आवश्यक कानूनी कार्रवाई चल रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अजय ठाकुर, उपनिरीक्षक अक्षय मलिक, उपनिरीक्षक दीप नारायण पाण्डेय, कांस्टेबल रिजवान खान और कांस्टेबल मोनू चौधरी शामिल रहे।

Also Click : Hardoi : हरदोई जिले की जूडो टीम का चयन, लखनऊ मंडल ट्रायल में होगा हिस्सा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow