Hardoi : हरदोई पुलिस अधीक्षक ने थाना मल्लावां का वार्षिक निरीक्षण किया
एसपी ने मालखाना और शस्त्रागार की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। महिला हेल्प डेस्क पर दर्ज मामलों की स्थिति देखी और संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों, ह
हरदोई के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने थाना मल्लावां का वार्षिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय में रखे विभिन्न रजिस्टर और अभिलेखों का बारीकी से जायजा लिया तथा उनके सुव्यवस्थित रख-रखाव के लिए जरूरी निर्देश दिए।
एसपी ने मालखाना और शस्त्रागार की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। महिला हेल्प डेस्क पर दर्ज मामलों की स्थिति देखी और संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों, हवालात, बैरक, भोजनालय और पूरे थाना परिसर की साफ-सफाई का भी अवलोकन किया।
निरीक्षण में थाना की समग्र व्यवस्थाओं को परखा गया और कमियों को दूर करने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए।
यह निरीक्षण थाने की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने और पुलिस सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया।
एसपी ने थाना प्रभारी और कर्मचारियों को साफ-सफाई, रजिस्टरों के रख-रखाव तथा अन्य सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया।
Also Click : Hardoi : हरदोई जिले की जूडो टीम का चयन, लखनऊ मंडल ट्रायल में होगा हिस्सा
What's Your Reaction?











