Gonda : गेहूं क्रय केंद्रों पर भी मिलेगी फार्मर रजिस्ट्री की सुविधा, जिले के सभी किसानों को फार्मर रजिस्ट्री से जोड़ने का लक्ष्य

फार्मर रजिस्ट्री जनसेवा केंद्र के माध्यम से कराई जा सकती है। कृषि, राजस्व या पंचायत विभाग के कर्मचारियों की मदद से भी यह काम हो सकता है। किसान खुद अपने मोबाइल से लिंक डाउनलोड

Mar 10, 2026 - 22:42
21 Views
Gonda : गेहूं क्रय केंद्रों पर भी मिलेगी फार्मर रजिस्ट्री की सुविधा, जिले के सभी किसानों को फार्मर रजिस्ट्री से जोड़ने का लक्ष्य
Gonda : गेहूं क्रय केंद्रों पर भी मिलेगी फार्मर रजिस्ट्री की सुविधा, जिले के सभी किसानों को फार्मर रजिस्ट्री से जोड़ने का लक्ष्य

गोंडा जिले में किसानों को फार्मर रजिस्ट्री से जोड़ने के लिए प्रचार वाहन को कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना किया गया। यह वाहन जिले के सभी विकासखंडों में घूमकर किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के फायदे बताएगा और उन्हें जागरूक करेगा। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, धान और गेहूं का क्रय, फसल बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड सहित खेती से जुड़ी सभी सरकारी योजनाओं का लाभ भविष्य में फार्मर रजिस्ट्री के आधार पर ही मिलेगा। गेहूं क्रय केंद्रों पर भी रजिस्ट्री की सुविधा उपलब्ध होगी।

फार्मर रजिस्ट्री जनसेवा केंद्र के माध्यम से कराई जा सकती है। कृषि, राजस्व या पंचायत विभाग के कर्मचारियों की मदद से भी यह काम हो सकता है। किसान खुद अपने मोबाइल से लिंक डाउनलोड करके रजिस्ट्री कर सकते हैं।

जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों के प्रयासों से अब तक जिले में 70.36 प्रतिशत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हो चुकी है। अगस्त में यह प्रगति 49 प्रतिशत थी। पिछले छह महीनों में लगभग एक लाख अतिरिक्त किसानों ने रजिस्ट्री कराई है और रोजाना इसमें बढ़ोतरी हो रही है। लक्ष्य जिले के सभी किसानों को शतप्रतिशत कवर करना है। इस मौके पर मुख्य राजस्व अधिकारी रिंकी जायसवाल, उपनिदेशक कृषि प्रेम कुमार ठाकुर, एसडीओ कृषि शिव शंकर चौधरी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Also Click : Ayodhya : अयोध्या राम मंदिर परिसर में नई दर्शन व्यवस्था, रोज 5 हजार श्रद्धालुओं को मिलेगा प्रवेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow