Lucknow : क्षेत्र पंचायत प्रमुखों की कार्यशाला में तय हुआ गांवों के विकास का खाका, पंचायती राज मंत्री ने दिए निर्देश

कार्यशाला में पंचायती राज विभाग की योजनाओं और उनके बेहतर क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा हुई। मौजूद लोगों को योजनाओं के पारदर्शी संचालन और जनता की भागीदारी बढ़ाने के तरीके बताए गए। पंचायतों के कामकाज को सुधारने और प्र

By INA News Desk
Apr 29, 2026 - 00:08
37 Views
Lucknow : क्षेत्र पंचायत प्रमुखों की कार्यशाला में तय हुआ गांवों के विकास का खाका, पंचायती राज मंत्री ने दिए निर्देश
Lucknow : क्षेत्र पंचायत प्रमुखों की कार्यशाला में तय हुआ गांवों के विकास का खाका, पंचायती राज मंत्री ने दिए निर्देश

लखनऊ के पंचायती राज निदेशालय में क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के लिए एक दिवसीय राज्य स्तरीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर मुख्य अतिथि और प्रमुख सचिव अनिल कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत ओम प्रकाश राजभर, अनिल कुमार, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की मिशन निदेशक गुंजन द्विवेदी और उत्तर प्रदेश ब्लॉक प्रमुख संघ के अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह सेनानी ने दीप जलाकर की। कार्यशाला में पंचायती राज विभाग की योजनाओं और उनके बेहतर क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा हुई।

मौजूद लोगों को योजनाओं के पारदर्शी संचालन और जनता की भागीदारी बढ़ाने के तरीके बताए गए। पंचायतों के कामकाज को सुधारने और प्रशासनिक तालमेल को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। इस दौरान क्षेत्र पंचायत प्रमुखों ने अपने अनुभव साझा किए और पंचायतों को सशक्त बनाने के सुझाव दिए। उत्तर प्रदेश ब्लॉक प्रमुख संघ के अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह सेनानी ने इस अवसर पर मंत्री को 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भी सौंपा।

मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि क्षेत्र पंचायत प्रमुख ग्रामीण विकास की अहम कड़ी हैं। उन्होंने साल 2026-27 के लक्ष्यों को समय पर पूरा करने, रुके हुए कामों को जल्द निपटाने और बजट का सही इस्तेमाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई, जल संरक्षण और कूड़ा प्रबंधन के मामले में ब्लॉक स्तर पर बेहतरीन उदाहरण पेश किए जाने चाहिए। ब्लॉक प्रमुख संघ की मांगों पर उन्होंने भरोसा दिलाया कि इनका गंभीरता से परीक्षण कर जनहित में उचित कार्यवाही की जाएगी। बैठक में संयुक्त निदेशक एसएन सिंह, ब्लॉक प्रमुख संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष यशवंत सिंह, महामंत्री त्रिपुर मिश्रा सहित प्रदेश भर के क्षेत्र पंचायत प्रमुख मौजूद रहे।

Also Click : Hardoi : अभिभावक से अभद्रता व 'जूतों पर नाक रगड़ने' के बयान पर भड़का आक्रोश, एबीवीपी ने घेरा कैंपस, वायरल वीडियो ने पकड़ा तूल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow