Barabanki : बाराबंकी में ऐक्रिलिक बाथटब में डूबकर दो साल के बच्चे की मौत

मां जब बच्चे को ढूंढ रही थी तब उसकी नजर बाथटब पर पड़ी जहां बच्चा डूबा हुआ था। मां ने तुरंत बच्चे को निकाला और फतेहपुर सीएचसी ले गई लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवा

Mar 22, 2026 - 23:33
43 Views
Barabanki : बाराबंकी में ऐक्रिलिक बाथटब में डूबकर दो साल के बच्चे की मौत
Barabanki : बाराबंकी में ऐक्रिलिक बाथटब में डूबकर दो साल के बच्चे की मौत

बाराबंकी जिले के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के संदूपुर गांव में दो साल के बच्चे आरव की दर्दनाक मौत हो गई। मोहित यादव नामक खेतिहर किसान की पत्नी घर का काम कर रही थी जबकि बच्चा आंगन में खेल रहा था। खेलते समय उसका खिलौना आंगन में रखे ऐक्रिलिक बाथटब में गिर गया। खिलौना निकालने के चक्कर में बच्चे का संतुलन बिगड़ गया और वह सिर के बल बाथटब में गिर पड़ा।

मां जब बच्चे को ढूंढ रही थी तब उसकी नजर बाथटब पर पड़ी जहां बच्चा डूबा हुआ था। मां ने तुरंत बच्चे को निकाला और फतेहपुर सीएचसी ले गई लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया और मां बेसुध हो गई। ग्रामीणों और परिजनों ने बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया।

Also Click : जेवर एयरपोर्ट ने पार की नियमों की बाधा: 150 किमी के नियम को दरकिनार कर उड़ान को तैयार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow