Barabanki : डकैती की बड़ी साजिश नाकाम, घरों की रेकी करने वाले गिरोह के सदस्य गिरफ्तार
पुलिस ने घेराबंदी कर गिरोह के सदस्यों को उस समय धर दबोचा जब वे अगली वारदात की योजना बना रहे थे। पकड़े गए आरोपियों में गोंडा निवासी मोहम्मद आरिफ और रोहित यादव, लखनऊ के आमिर अली, विशाल रावत और कु
बाराबंकी नगर कोतवाली पुलिस ने घरों की रेकी कर चोरी और डकैती डालने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की सतर्कता से डकैती की एक बड़ी योजना समय रहते विफल हो गई। यह गिरोह न केवल बंद मकानों को निशाना बनाता था, बल्कि राह चलते लोगों को अपनी बातों में फंसाकर उनसे जेवर ठगने जैसी घटनाओं को भी अंजाम देता था। इस गिरोह ने फरवरी में पुलिस लाइन तिराहे के पास एक महिला को झांसा देकर उसके गहने उतरवा लिए थे और अप्रैल में राधेनगर के एक घर में चोरी की थी।
पुलिस ने घेराबंदी कर गिरोह के सदस्यों को उस समय धर दबोचा जब वे अगली वारदात की योजना बना रहे थे। पकड़े गए आरोपियों में गोंडा निवासी मोहम्मद आरिफ और रोहित यादव, लखनऊ के आमिर अली, विशाल रावत और कुलदीप शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से जरूरी सबूत बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक ने कोतवाल सुधीर सिंह और उनकी टीम की इस सफलता की प्रशंसा की है। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब इस गिरोह के पुराने रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।
Also Click : Sambhal : वोट बंटा तो हार तय! बर्क का बड़ा बयान- AIMIM की एंट्री से सम्भल में सियासी भूचाल
What's Your Reaction?









