Hardoi : पचदेवरा में युवक पर जानलेवा हमला, कार का शीशा तोड़कर निकली गोली, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सुमित कुमार की तहरीर पर मनोज सिंह और सचिन सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गनीमत रही कि इस घटना में पीड़ित को कोई चोट नहीं आई है। पुलिस ने क्षतिग्र

Apr 22, 2026 - 21:57
 0  5
Hardoi : पचदेवरा में युवक पर जानलेवा हमला, कार का शीशा तोड़कर निकली गोली, पुलिस जांच में जुटी
Hardoi : पचदेवरा में युवक पर जानलेवा हमला, कार का शीशा तोड़कर निकली गोली, पुलिस जांच में जुटी

हरदोई जिले के पचदेवरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो लोगों द्वारा एक युवक पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। ग्राम लखनौर निवासी पीड़ित सुमित कुमार शुक्ल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मनोज सिंह और सचिन सिंह ने उन पर तमंचे से गोली चलाई। हमले के दौरान पीड़ित तो बाल-बाल बच गए, लेकिन गोली पीछे से आ रही एक ईको गाड़ी के शीशे में जा लगी।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सुमित कुमार की तहरीर पर मनोज सिंह और सचिन सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गनीमत रही कि इस घटना में पीड़ित को कोई चोट नहीं आई है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ईको गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है और उसके चालक से पूछताछ की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है और हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Also Click : Sambhal: 'विश्व गुरु नहीं, हकीकत का आईना!' - जोशी के बयान पर सियासी संग्राम, AIMIM ने भी मानी बात।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow