Hardoi : शाहाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं का विधानसभा प्रशिक्षण वर्ग आयोजित, पार्टी के इतिहास और विकास पर हुई चर्चा

शाहाबाद में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के तहत विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य वक्ता और भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री अवध क्षेत्र पीके वर्मा ने अन्य पदाधिकारियों के

Apr 22, 2026 - 21:59
 0  4
Hardoi : शाहाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं का विधानसभा प्रशिक्षण वर्ग आयोजित, पार्टी के इतिहास और विकास पर हुई चर्चा
Hardoi : शाहाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं का विधानसभा प्रशिक्षण वर्ग आयोजित, पार्टी के इतिहास और विकास पर हुई चर्चा

हरदोई के शाहाबाद में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के तहत विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य वक्ता और भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री अवध क्षेत्र पीके वर्मा ने अन्य पदाधिकारियों के साथ मिलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर फूल चढ़ाकर की।इस दौरान मुख्य वक्ता ने भाजपा के इतिहास और उसके विकास के सफर पर विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान पीके वर्मा ने शाहाबाद विधानसभा के पांचों मंडलों से आए कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा और कार्यशैली के बारे में बताते हुए उनका मार्गदर्शन किया।इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रंजीत सिंह, सत्येंद्र राजपूत और अनिल पांडेय पिंटू सहित कई मंडल और शक्ति केंद्र पदाधिकारी मौजूद रहे। उपस्थित सदस्यों को संगठन की मजबूती और जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और सक्रिय सदस्य शामिल हुए।

Also Click : Sambhal: 'विश्व गुरु नहीं, हकीकत का आईना!' - जोशी के बयान पर सियासी संग्राम, AIMIM ने भी मानी बात।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow