Hardoi : महेंद्र सोनी का जिला उपाध्यक्ष बनने पर संडीला में जोरदार स्वागत
नगर के मुख्य मार्ग पर भारी संख्या में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर महेंद्र
Report : मुकेश सिंह
हरदोई में भाजपा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद महेंद्र सोनी के संडीला पहुँचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका उत्साह के साथ स्वागत किया। नगर के मुख्य मार्ग पर भारी संख्या में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका अभिनंदन किया।
इस मौके पर महेंद्र सोनी ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का यह प्रेम और सहयोग ही उनकी असली ताकत है और वे संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।
स्वागत कार्यक्रम में पंकज अवस्थी, नीतीश जायसवाल, राजू अस्थान, सर्वेश राठौर, रिंकू सक्सेना, शिवम सिंह, ऋषभ खन्ना, गोविंदा, अर्पित, पीयूष गुप्ता और सुमित चौधरी सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे का मुँह मीठा कराकर खुशी साझा की।
Also Click : Ballia : बलिया के निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों का हंगामा और पुलिस का बल प्रयोग
What's Your Reaction?









