Hardoi : संडीला में बच्चों ने सजाया माता का भव्य दरबार, भक्ति और उत्साह का बना केंद्र

आयोजन की कमान पूरी तरह बच्चों के हाथों में है, जिन्होंने खुद ही पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। इसमें हर्ष, अचल, रचित और आदर्श का विशेष योगदान रहा। दरबार में प्रतिदिन मधुर भजनों के साथ माता की आराधना की जा

Mar 23, 2026 - 22:52
 0  14
Hardoi : संडीला में बच्चों ने सजाया माता का भव्य दरबार, भक्ति और उत्साह का बना केंद्र
Hardoi : संडीला में बच्चों ने सजाया माता का भव्य दरबार, भक्ति और उत्साह का बना केंद्र

रिपोर्ट : मुकेश सिंह

संडीला में नवरात्रि के पावन पर्व पर भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। नगर के दुर्गा माता मंदिर और शीतला मंदिर में सुबह-शाम श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। शीतला माता मंदिर के प्रांगण में सुबह के समय निकलने वाली प्रभात फेरियों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है।इस उत्सव में सबसे अधिक चर्चा मंगल बाजार स्थित पूर्वी माता मंदिर की हो रही है, जहाँ छोटे बच्चों ने मिलकर माता रानी का बेहद सुंदर और आकर्षक दरबार सजाया है। बच्चों की इस मेहनत और कलाकारी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुँच रहे हैं।इस आयोजन की कमान पूरी तरह बच्चों के हाथों में है, जिन्होंने खुद ही पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। इसमें हर्ष, अचल, रचित और आदर्श का विशेष योगदान रहा।

दरबार में प्रतिदिन मधुर भजनों के साथ माता की आराधना की जा रही है और मनमोहक झांकियां भी सजाई जा रही हैं, जिन्हें देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। बच्चों के इस समर्पण और ऊर्जा की स्थानीय लोग जमकर सराहना कर रहे हैं। इसके साथ ही प्रभात फेरी मंदिर, चौपार टोला और भुइयन देवी मंदिर में भी धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना हुआ है।

Also Click : Ballia : बलिया के निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों का हंगामा और पुलिस का बल प्रयोग

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow