Crime News Hardoi: जमीनी विवाद में राजेंद्र की मौत, बघौली पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
थाना बघौली क्षेत्र के ग्राम सिसदारपुरवा मजरा अड़ंगापुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक व्यक्ति की
हरदोई। थाना बघौली क्षेत्र के ग्राम सिसदारपुरवा मजरा अड़ंगापुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 3 नवंबर 2026 को गांव निवासी पुष्पेंद्र, लवकुश, संजीव और संगीता सहित प्रथम पक्ष तथा दूसरे पक्ष के राजेंद्र और उनके परिजनों के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। सूचना मिलने पर बघौली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। मामले में पूजा पुत्री राजेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने 12 नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 409/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
- चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संजीव कुमार, लवकुश, पुष्पेंद्र (तीनों पुत्र रामपाल) और संगीता पत्नी संजीव को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी ग्राम सिसदारपुरवा मजरा अड़ंगापुर, थाना बघौली के निवासी हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।
Also Read- Ballia Encounter News: दुबहड़ पुलिस से मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर घायल, तमंचा बरामद
What's Your Reaction?

