Hardoi: जमीन विवाद में मामा-भांजे को पीटाः घायल ने तीन लोगों पर मारपीट का आरोप। 

कोतवाली क्षेत्र के महितापुर गांव में जमीन के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में मामा-भांजे को लाठी-डंडों से पीटा गया। इस घटना

May 15, 2026 - 15:26
32 Views
Hardoi: जमीन विवाद में मामा-भांजे को पीटाः घायल ने तीन लोगों पर मारपीट का आरोप। 
जमीन विवाद में मामा-भांजे को पीटाः घायल ने तीन लोगों पर मारपीट का आरोप। 

हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के महितापुर गांव में जमीन के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में मामा-भांजे को लाठी-डंडों से पीटा गया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।पुलिस को दी गई तहरीर में महितापुर निवासी रामलैडेते ने बताया कि गुरुवार रात करीब 9 बजे वह अपने भांजे रुपलाल के साथ दरवाजे पर मौजूद थे।

इसी दौरान तीन पारिवारिक लोग वहां आए और जमीन के लेनदेन को लेकर गाली-गलौज करने लगे।जब मामा-भांजे ने गाली देने का विरोध किया, तो दबंगों ने उन्हें लात-घूंसों और लाठी-डंडों से जमकर पीटा। इस मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल रामलैडेते ने शुक्रवार को तीन लोगों पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाते हुए हरपालपुर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।हरपालपुर के प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार ने शुक्रवार को बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Also Read- थरूर ने की पीएम मोदी और अमित शाह की तारीफ, कहा- उनकी चुनावी कुशलता से लेनी चाहिए सीख।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow