Hardoi News: पैमाइश के बावजूद जमीन से अवैध कब्जा न हटने पर 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

सवायजपुर तहसील के अरवल क्षेत्र में पैमाइश होने के बावजूद जमीन से कथित अवैध कब्जा न छोड़ने और विरोध करने

By INA News Desk
Nov 28, 2026 - 17:29
3 Views
Hardoi News: पैमाइश के बावजूद जमीन से अवैध कब्जा न हटने पर 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Advertisement
Advertisement

हरदोई/अरवल: सवायजपुर तहसील के अरवल क्षेत्र में पैमाइश होने के बावजूद जमीन से कथित अवैध कब्जा न छोड़ने और विरोध करने पर धमकी व मारपीट के आरोप में 6 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।  
​प्रार्थना पत्र के अनुसार, ग्राम अरवल पूरब परगना कटियारी, तहसील सवायजपुर स्थित भूखंड संख्या 210ख (रकबा 0.3500) लौगन्ना पत्नी देशराज आदि के नाम खतौनी में दर्ज है। आरोप है कि गांव के ही रघुनाथ, उर्मिला, रनवीर, राजेश, सुनील और अरुण दबंगई के बल पर जबरन जमीन जोत रहे हैं और कब्जा नहीं छोड़ रहे हैं। पीड़िता के पति द्वारा मना किए जाने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।  
​प्रार्थिनी लौगन्ना निवासी बरगदापुरवा, मजरा अरवल, थाना अरवल ने 23 नवंबर 2026 को जिलाधिकारी की जन सुनवाई में शिकायत दर्ज कराकर जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। प्राप्त विवरण के अनुसार, एसएचओ अरवल की जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Also Read- Azam Khan Abdul Statement Row: 'लंबे समय तक जेल में रहने से दिमाग में गड़बड़ा गई हैं बातें' सपा नेता आजम खान के 'अब्दुल' वाले बयान पर बोले AIMIM नेता इसरार अहमद

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement