Hardoi News: हरपालपुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को चाकू सहित किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
थाना हरपालपुर पुलिस ने एक मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक नाजायज चाकू बरामद
हरपालपुर। थाना हरपालपुर पुलिस ने एक मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक नाजायज चाकू बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया है।
पुलिस प्रेस नोट के अनुसार, 19 नवंबर 2026 को ग्राम कहारनपुरवा मजरा तिथियांव, थाना हरपालपुर निवासी वादी रामलखन पुत्र खुशीला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि विपक्षीगण ने उनके पुत्र अनुराग के साथ गाली-गलौज, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी दी थी। इस संबंध में थाने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
उच्च अधिकारियों के निर्देशन में 28 नवंबर 2026 को गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त सतीश (उम्र 31 वर्ष) पुत्र रामप्रकाश निवासी ग्राम कहारनपुरवा, मजरा तिथियांव, थाना हरपालपुर को नगरा चौधरपुर तिथियांव तिराहा से करीब 200 कदम पहले से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक नाजायज चाकू बरामद हुआ। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अंजना सचान, उप निरीक्षक दीपक कुमार, कांस्टेबल मोहित सिंह और कांस्टेबल प्रदुम्मन कटारिया शामिल रहे।
What's Your Reaction?

