जमीनी रंजिश में वृद्ध पर हमला, लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल; अरवल पुलिस ने दर्ज किया केस

थाना क्षेत्र के मुर्वा शहाबुद्दीनपुर गांव में जमीनी रंजिश के चलते एक वृद्ध पर हमला करने का मामला सामने आया है। घर के

Jul 16, 2026 - 17:08
30 Views
जमीनी रंजिश में वृद्ध पर हमला, लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल; अरवल पुलिस ने दर्ज किया केस

अरवल। थाना क्षेत्र के मुर्वा शहाबुद्दीनपुर गांव में जमीनी रंजिश के चलते एक वृद्ध पर हमला करने का मामला सामने आया है। घर के बाहर सो रहे वृद्ध को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पीड़ित नागेंद्र पुत्र श्रीकृष्ण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि यह घटना 14 जुलाई की सुबह करीब 3:50 बजे हुई। वे अपने नए मकान के सामने खुले में सो रहे थे, तभी गांव के परमानंद और सर्वेंद्र वहां पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी।
​विरोध करने पर की मारपीट
नागेंद्र द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपियों ने उन पर लात-घूंसों और लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें तुरंत हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया।
पीड़ित की तहरीर के आधार पर अरवल पुलिस ने परमानंद और सर्वेंद्र के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए अरवल थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

Also Click: Hardoi News: “ऑपरेशन स्माईल” अभियान के तहत थाना शाहाबाद पुलिस ने गुमशुदा बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow