दो मासूम बच्चों को छोड़ पड़ोसी संग फरार हुई विवाहिता, ₹30 हजार नकद और जेवर भी ले गई

कोतवाली क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक विवाहिता अपने दो मासूम बच्चों को घर में अकेला

Jul 16, 2026 - 17:00
63 Views
दो मासूम बच्चों को छोड़ पड़ोसी संग फरार हुई विवाहिता, ₹30 हजार नकद और जेवर भी ले गई
दो मासूम बच्चों को छोड़ पड़ोसी संग फरार हुई विवाहिता, ₹30 हजार नकद और जेवर भी ले गई

बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक विवाहिता अपने दो मासूम बच्चों को घर में अकेला छोड़कर पड़ोसी के साथ चली गई। महिला जाते समय घर से 30 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर भी साथ ले गई है।​जानकारी के अनुसार पीड़ित पति ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि मंगलवार रात वह और उनकी पत्नी कमरे में सो रहे थे। बुधवार सुबह जब उनकी नींद खुली तो कमरा बाहर से बंद था। किसी तरह दरवाजा खुलवाने के बाद उन्होंने देखा कि घर में उनकी पत्नी नहीं है। अलमारी खुली हुई थी और उसमें रखे 30 हजार रुपये नकद व सभी जेवर गायब थे। घर में उनके दो मासूम बच्चे अकेले रह गए थे।
​पति को पड़ोसी पर संदेह
पीड़ित पति का आरोप है कि उनका पड़ोसी मनोज अक्सर उनकी पत्नी से फोन पर लंबी बातचीत किया करता था। मना करने के बावजूद उनकी बातचीत जारी रही। पति को संदेह है कि मनोज ही उनकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।इस संबंध में बुधवार रात 8:03 बजे रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने पति की तहरीर के आधार पर आरोपी मनोज के खिलाफ अपहरण और शादी का झांसा देने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Also Read- जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम अनुनय झा सख्त, ब्लैक स्पॉट सुधार और हाईवे पर ई-रिक्शा संचालन रोकने के निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow