जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम अनुनय झा सख्त, ब्लैक स्पॉट सुधार और हाईवे पर ई-रिक्शा संचालन रोकने के निर्देश
Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न
Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुयी। बैठक में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन तथा सड़क सुरक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। उन्होंने कहा कि सभी चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षात्मक उपाय किये जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्पीड लिमिट संकेतक तत्काल स्थापित कराये जाए।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट) का चिन्हांकन कर वहां आवश्यक सुधारात्मक कार्य शीघ्र कराए जाएं। साथ ही सड़क संकेतक, स्पीड ब्रेकर, स्ट्रीट लाइट एवं अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश दिए कि स्कूली वाहनों की फिटनेस की नियमित जांच कराते हुए इसका प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया जाय। अधिकारियों को निर्देश दिये कि किसी भी हाईवे पर ई-रिक्शों का संचालन न होने दें। यदि किसी हाइवे पर ई रिक्शा संचालित होता पाया जाय तो नियमनुसार कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। ओवर लोड चलने वाले वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करें।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि गुड सेमेरिटन योजना का व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले गुड सेमेरिटन को चिन्हित करते हुए नियमानुसार लाभान्वित एवं सम्मानित भी किया जाय जिससे अन्य लोग भी इससे प्रेरित होकर मदद के लिए आगे आएं। इसके साथ ही पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिए। हिट एण्ड रन मामले में भी प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक भी करें। इस अवसर पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी पुलिस विभाग, परिवहन विभाग, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?




