स्कूल चलो अभियान की समीक्षा में सीडीओ नेहा व्याडवाल सख्त, ड्रॉपआउट बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश

Hardoi: मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार में शौक्षिक सत्र 2026-27 हेतु स्कूल

Jul 14, 2026 - 17:10
32 Views
स्कूल चलो अभियान की समीक्षा में सीडीओ नेहा व्याडवाल सख्त, ड्रॉपआउट बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश
स्कूल चलो अभियान की समीक्षा में सीडीओ नेहा व्याडवाल सख्त, ड्रॉपआउट बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश

Hardoi: मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार में शौक्षिक सत्र 2026-27 हेतु स्कूल चलों अभियान की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान उन्होंने निर्देश दिये कि स्कूल चलों अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों मे लक्ष्य के अनुरूप नामांकन कराये जाये। ड्राप आउट एवं आउट ऑफ स्कूल बच्चों का प्राथमिकता के आधार पर शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाये। 

उन्होंने कहा कि सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों मे भ्रमण कर शत प्रतिशत नामांकन कराना सुनिश्चित करें। अभिभावकों को प्रेरित किया जाये, कि  वह अपने बच्चों को प्रतिदिन निर्धारित यूनिफार्म मे विद्यालय भेजें। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों मे गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य कराया जाये। बैठक के दौरान प्राचार्य डायट रामेन्द्र सिंह, प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभाष कुवंर सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Also Click : Hardoi News: इनर व्हील क्लब हरदोई डीओडी का 11वां अधिष्ठापन समारोह संपन्न, सोनिया मिश्रा बनीं नई अध्यक्ष

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow