विकासखंड भरखनी में स्कूल चलो अभियान फेज-2: डोर-टू-डोर अभियान से 21 बच्चों का हुआ नामांकन

जनपद के विकासखंड भरखनी अंतर्गत ग्राम सवायजपुर में स्कूल चलो अभियान फेज-2 के अंतर्गत खंड शिक्षा अधिकारी भरखनी

Jul 4, 2026 - 15:49
28 Views
विकासखंड भरखनी में स्कूल चलो अभियान फेज-2: डोर-टू-डोर अभियान से 21 बच्चों का हुआ नामांकन
विकासखंड भरखनी में स्कूल चलो अभियान फेज-2: डोर-टू-डोर अभियान से 21 बच्चों का हुआ नामांकन

हरदोई: जनपद के विकासखंड भरखनी अंतर्गत ग्राम सवायजपुर में स्कूल चलो अभियान फेज-2 के अंतर्गत खंड शिक्षा अधिकारी भरखनी डॉ. सुनील कुमार सिंह द्वारा डोर-टू-डोर भ्रमण एवं जनजागरूकता अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान विद्यालय से वंचित एवं नवीन नामांकन हेतु पात्र बच्चों का सर्वेक्षण किया गया, जिसमें कुल 21 बच्चों को चिह्नित किया गया। इनमें से 10 बच्चों का नामांकन आंगनवाड़ी केंद्र में तथा 11 बच्चों का नामांकन कक्षा 1 में प्राथमिक विद्यालय सवायजपुर में कराया गया।

कक्षा 1 में जिन बच्चों का नामांकन कराया गया, उनमें चाहत, इच्छा, आरती, आदेश, अंशु, शिवन्या, सावनी, सूर्वी, आराध्या, आरवी एवं ऋषि शामिल हैं। इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय सवायजपुर के इंचार्ज प्रधानाध्यापक अनुज कुमार एवं सहायक अध्यापक आशीष कुमार उपस्थित रहे। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह ने अभिभावकों को बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने हेतु प्रेरित किया तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं शत-प्रतिशत नामांकन के लिए विद्यालय परिवार को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। स्कूल चलो अभियान के माध्यम से विद्यालय से वंचित प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का सतत प्रयास किया जा रहा है।

हरदोई में दर्दनाक हादसा: पंखे में उतरे करंट ने उजाड़ा परिवार, पति-पत्नी की मौके पर मौत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow