Hardoi: स्कूल चलो अभियान में गूंजा शिक्षा का संदेश, विधायक रानू ने बच्चों का बढ़ाया उत्साह। 

जनपद मुख्यालय स्थित रसखान प्रेक्षागृह में आयोजित ‘स्कूल चलो अभियान’ कार्यक्रम में लोकप्रिय विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह ‘रानू’

By INA News Desk
Apr 1, 2026 - 17:27
42 Views
Hardoi: स्कूल चलो अभियान में गूंजा शिक्षा का संदेश, विधायक रानू ने बच्चों का बढ़ाया उत्साह। 
स्कूल चलो अभियान में गूंजा शिक्षा का संदेश, विधायक रानू ने बच्चों का बढ़ाया उत्साह। 
Advertisement
Advertisement

हरदोई। जनपद मुख्यालय स्थित रसखान प्रेक्षागृह में आयोजित ‘स्कूल चलो अभियान’ कार्यक्रम में लोकप्रिय विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह ‘रानू’ ने सहभागिता करते हुए नन्हे-मुन्ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

विधायक ने कहा कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है, जो व्यक्ति को न केवल आत्मनिर्भर बनाती है, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने का आह्वान करते हुए कहा कि आज का विद्यार्थी ही कल का भविष्य है, जो देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।।

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों, अभिभावकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से संवाद करते हुए उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखने का संकल्प भी दोहराया। उन्होंने सभी से अपील की कि अधिक से अधिक बच्चों का स्कूल में नामांकन सुनिश्चित कर ‘स्कूल चलो अभियान’ को सफल बनाएं। इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला और बच्चों ने भी पूरे जोश के साथ कार्यक्रम में भागीदारी निभाई।

Also Read- Hardoi: रामोत्सव में गूंजा सेवा और संस्कार का संदेश, विहिप हरदोई ने मेडिकल कॉलेज परिसर में किया भव्य आयोजन।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement