Hardoi: रामोत्सव में गूंजा सेवा और संस्कार का संदेश, विहिप हरदोई ने मेडिकल कॉलेज परिसर में किया भव्य आयोजन।

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी का रामोत्सव कार्यक्रम विहिप हरदोई द्वारा मेडिकल कॉलेज परिसर में मनाया गया । कार्यक्रम में मुख्य

Apr 1, 2026 - 10:57
 0  5
Hardoi: रामोत्सव में गूंजा सेवा और संस्कार का संदेश, विहिप हरदोई ने मेडिकल कॉलेज परिसर में किया भव्य आयोजन।
रामोत्सव में गूंजा सेवा और संस्कार का संदेश, विहिप हरदोई ने मेडिकल कॉलेज परिसर में किया भव्य आयोजन।
  • हिंदू केवल धर्म नहीं देश उत्थान की विचारधारा वाला प्रत्येक व्यक्ति है हिंदू  : विजय प्रताप 

हरदोई: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी का रामोत्सव कार्यक्रम विहिप हरदोई द्वारा मेडिकल कॉलेज परिसर में मनाया गया । कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अवध प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप रहे। उन्होंने कहा हिंदू केवल एक धर्म नहीं है बल्कि भारत की रक्षा, भारत की अखंडता, भारत के संस्कार, सेवा भाव रखने वाला प्रत्येक व्यक्ति हिंदू है । राम केवल हिंदू के भगवान नहीं है अपितु पूरी दुनिया के सामने वह ज्ञान है जिसे अपने जीवन में ग्रहण कर हर व्यक्ति राम बन सकता है। पिता की आज्ञा, माता का स्नेह, भाई की रक्षा यह सब ही मर्यादा और महानता का प्रतीक है । 

मुख्य अतिथि अवध प्रांत सह मंत्री प्रवीण ने कहा चिकित्सक समाज के बहुत सम्मानित और जिम्मेदार व्यक्ति होते हैं जिनका उद्देश्य मानवता की सेवा करना होता है। विश्व हिंदू परिषद आप सभी का  आपकी सेवा भाव हेतु आभार व्यक्त करता है।

परिसर के छात्रो को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आशीष ने बताया की चिकित्सक का दायित्व ही सेवा है जिसे वह अपने जीवन पूर्ण होने तक निरंतर करता है । चिकित्सक धरती पर भगवान का रूप होते हैं जो निस्वार्थ सेवा से मरीजों को नया जीवन देते हैं। देश के कई क्षेत्रों से आये मेडिकल के छात्रो से संवाद करते हुए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी हुई जिसमे प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विहिप जिलाध्यक्ष आशीष महेश्वरी ने पुरस्कृत किया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ रंजन गोगोई एवं उप प्रधानाचार्य डॉ नरेंद्र ने की एवं मंच संचालन जिला मंत्री गौरव ने किया साथ ही संयोजक की भूमिका डॉ प्रणव ने निभाई । कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला विशेष संपर्क प्रमुख नागेंद्र, जिला प्रचार प्रमुख अक्षतानन्द (मनु) , जिला सेवा प्रमुख सर्वदमन सहित कई मेडिकल छात्र उपस्थित रहे।

Also Read- महाभारत सर्किट में चमकेगा काम्पिल्य, 4.70 करोड़ की परियोजना से द्रौपदी जन्मस्थली बनेगी वर्ल्ड क्लास टूरिस्ट हब।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।