Hardoi: भाजपा के 46वें स्थापना दिवस की तैयारी शुरू, जिला बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा तय। 

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर मुख्य अतिथि जिला प्रभारी शंकर लाल लोधी ने 06 से 12 अप्रैल तक भाजपा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य

Apr 1, 2026 - 11:07
 0  8
Hardoi: भाजपा के 46वें स्थापना दिवस की तैयारी शुरू, जिला बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा तय। 
भाजपा के 46वें स्थापना दिवस की तैयारी शुरू, जिला बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा तय। 

हरदोई: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर मुख्य अतिथि जिला प्रभारी शंकर लाल लोधी ने 06 से 12 अप्रैल तक भाजपा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विधानसभा वार कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन एवं अभियान संयोजक/संचालन जिलाउपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित ने किया।

बैठक में जिला प्रभारी शंकर लाल लोधी ने भाजपा के गौरवशाली इतिहास पर कहा कि 06 अप्रैल 1980 को मुंबई के समंदर किनारे अटल आडवाणी के नेतृत्व में जिस दीपक को प्रज्ज्वलित किया गया था, उस दीपक की आभा आज भारत को विकसित भारत के पथ पर आगे बढ़ा रही है। विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक संगठन के रूप में भाजपा स्थापित होने के पीछे संगठन के संघर्षशील कार्यकर्ताओं के कठोर अनुशासन और सेवा का की दें है। डॉक्टर श्यामा प्रसाद के एक विधान एक निशान और एक प्रधान के संकल्प, पंडित दीन दयाल के अंत्योदय दर्शन ने भाजपा की वैचारिक निवान रखी।

कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में 1999 में पहली बार स्थिर एनडीए सरकार और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, भाजपा ने अंत्योदय, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, सुशासन और विकास के मूलमंत्र के साथ देश की राजनीति में एक निर्णायक भूमिका निभाई है।  1999 से 2004 के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार का नेतृत्व किया, जिसने परमाणु परीक्षण (पोखरण-II) और ढांचागत विकास (स्वर्णिम चतुर्भुज) की नींव रखी। 2014, 2019 और 2022 में केंद्र में भाजपा की एनडीए सरकार बनी, जिसे भारतीय राजनीति में एक ऐतिहासिक बदलाव आया।जन धन योजना, मुद्रा योजना, उज्ज्वला योजना, और आयुष्मान भारत जैसी कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीबों के जीवन में बदलाव लाया गया। वहीं जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 का खात्मा, राम मंदिर निर्माण, और तीन तलाक विरोधी कानून पार्टी के वैचारिक और साहसी निर्णयों को दर्शाते हैं। 

भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि भाजपा का शून्य से शिखर तक का यह सफर अनगिनत कार्यकर्ताओं के त्याग और बलिदान की कहानी है। आपातकाल का विरोध हो या राम जन्मभूमि आंदोलन, भाजपा ने सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'सांस्कृतिक पुनर्जागरण' और 'विकसित भारत' का सपना साकार हो रहा है। अनुच्छेद 370 की समाप्ति और भव्य राम मंदिर का निर्माण पार्टी के दशकों पुराने संघर्ष और अडिग वैचारिक प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक जीवंत परिवार है जहाँ 'संगठन और कार्यकर्ता' एक-दूसरे के पूरक हैं। पार्टी की असली ताकत इसके निष्ठावान कार्यकर्ता हैं, जो सत्ता को सुख नहीं बल्कि सेवा का माध्यम मानते हैं। 'सेवा ही संगठन' के मंत्र को आत्मसात करते हुए कार्यकर्ताओं ने आपदाओं के समय समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचकर मानवीय संवेदनाओं की नई मिसाल पेश की है।

जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की -

कार्यक्रम

06 अप्रैल 
सभी पार्टी कार्यालयों पर ध्वजारोहण

06/07 अप्रैल 
समस्त बूथों पर स्थापना दिवस कार्यक्रम एवं महापुरुषों पर पुष्पांजलि

08/09 अप्रैल
जिला सम्मेलन आयोजन 

07 से 12 अप्रैल
बस्ती संपर्क अभियान

बैठक में जिला प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष की उपस्थिति में स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे समर्पण भाव से राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान जारी रखेंगे।

कार्यक्रम मे उपस्थित रहे जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह अजय शुक्ला आकाश सिंह अल्का गुप्ता  महेंद्र सोनी  शिवराज बाबा जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा ओम वर्मा सतेंद्र राजपूत जिला मंत्री नीतू चंद्रा दीपा विश्वास निर्देश राजपूत आदित कुशवाहा सत्यम शुक्ला, मीडिया प्रभारी अतुल सिंह चाउंपुर, सह मीडिया प्रभारी परेश लोहिया, आयुष सिंह, प्रचार मंत्री संदीप अवस्थी, कार्यालय मंत्री आजाद भदौरिया कोषाध्यक्ष डॉ अनुज गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष गांगेश पाठक, कपिल मोहन गुप्ता, सह कार्यालय मंत्री मुकुल सिंह आशुतोष आज़ाद, आईटी संयोजक प्रद्युम्न मिश्रा, सोशल मीडिया प्रभारी अनुराग श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष मुदित बाजपेई, शोभना सिंह, सनी दीक्षित एवं अन्य  जिला पदाधिकारीगण और मण्डलध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Also REad- Hardoi: जिलाधिकारी ने की सीएम डैश बोर्ड राजस्व एवं विकास कार्यो की समीक्षा बैठक।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।