Hardoi: जिलाधिकारी ने की सीएम डैश बोर्ड राजस्व एवं विकास कार्यो की समीक्षा बैठक। 

विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में राजस्व एवं विकास कार्यों से सम्बंधित विभागों की सीएम डैशबोर्ड की

By INA News Desk
Mar 31, 2026 - 19:17
44 Views
Hardoi: जिलाधिकारी ने की सीएम डैश बोर्ड राजस्व एवं विकास कार्यो की समीक्षा बैठक। 
जिलाधिकारी ने की सीएम डैश बोर्ड राजस्व एवं विकास कार्यो की समीक्षा बैठक। 

हरदोई: विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में राजस्व एवं विकास कार्यों से सम्बंधित विभागों की सीएम डैशबोर्ड की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सीएम डैशबोर्ड पर विभागीय योजनाओं की प्रगति बढायी जाये। उन्होंने कहा कि सभी विभाग राजस्व वसूली पर विशेष ध्यान दे और निर्धारित समयसीमा मे लक्ष्य पूरा करें। 

जिलाधिकारी ने कहा सभी विभाग अपने-अपने विभाग की रैकिंग पर विशेष ध्यान दे। बैठक मे जिलाधिकारी ने जल निगम ग्रामीण तथा पीडब्ल्यूडी सीडी 2 को धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते कार्य को निर्धारित समय सीमा मे पूर्ण करने के निर्देश दिये। आबकारी विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष कम प्रगति पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये प्रगति बढाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी वि0र0, प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, समस्त उपजिलाधिकारी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi: हरदोई में सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों का सम्मान, प्रशस्ति पत्र व शॉल भेंट।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow