Hardoi: जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे हुई जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की द्वितीय बैठक।
स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता मे जनगणना कार्यों की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय जनगणना समन्वय
Hardoi: स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता मे जनगणना कार्यों की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की द्वितीय बैठक आयोजित की गई। उन्होंने सम्बन्धित चार्ज अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रगणकों व सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण के लिये उपयुक्त स्थानों का चयन तथा आवश्यक व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि पहली बार स्वगणना की सुविधा होगी जिसमे आप पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपना डेटा भर सकते है। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0रा0 प्रियंका सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रामप्रकाश, जनगणना जिला प्रभारी विनय वर्मा सहित सभी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
Also Read- Hardoi: हरदोई में सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों का सम्मान, प्रशस्ति पत्र व शॉल भेंट।
What's Your Reaction?









