Hardoi: मिशन शक्ति के तहत सभी विभागों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की जाये- अनुनय झा

मिशन शक्ति के विशेष अभियान फेज 5.0 के द्वितीय चरण तहत आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अनुनय झा ने उपस्थित

Mar 31, 2026 - 19:42
20 Views
Hardoi: मिशन शक्ति के तहत सभी विभागों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की जाये- अनुनय झा
मिशन शक्ति के तहत सभी विभागों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की जाये- अनुनय झा

Hardoi: मिशन शक्ति के विशेष अभियान फेज 5.0 के द्वितीय चरण तहत आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अनुनय झा ने उपस्थित संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि मिशन शक्ति के विशेष अभियान फेज 5.0के अन्तर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की फोटो एवं वीडीओ प्रत्येक दिन मिशन शक्ति पोर्टल पर अपलोड करायें तथा कार्यक्रम का रोस्टर बनाकर प्रत्येक तहसील, ब्लाक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर महिलाओं/बालिकाओं की रैली निकालकर उन्हें जागरूक किया जायें।

उन्होने कहा कि जिला पंचायत विभाग गांवों में महिला चौपाल का लगाकर महिलाओं को उनके हक बारे में बताये तथा शिक्षा विभाग सभी विद्यालयों में बालिका शौचालयों का निर्माण कराये और सभी सुविधायें उपलब्ध करायें। जिलाधिकारी ने कहा कि मिशन शक्ति के तहत समस्त विभागों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की जाये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 प्रियंका सिंह, न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, पीडी, जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह, पीडी अशोक कुमार मार्य, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम आदि अधिकारी उपस्थित रहे। 

Also Read-  Hardoi: महिलाओं के दहेज उत्पीड़न विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow