Hardoi: हरदोई में सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों का सम्मान, प्रशस्ति पत्र व शॉल भेंट। 

जनपद में सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी नगर

Mar 31, 2026 - 16:52
32 Views
Hardoi: हरदोई में सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों का सम्मान, प्रशस्ति पत्र व शॉल भेंट। 
हरदोई में सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों का सम्मान, प्रशस्ति पत्र व शॉल भेंट। 

हरदोई। जनपद में सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी नगर अंकित मिश्रा ने तीन सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानित किया। इस दौरान उ0नि0 ना0पु0 रामचंद्र, मु0आ0 चालक कबीर अहमद तथा फालोवर रमेश बाजपेई को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके लंबे सेवाकाल में किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई।

कार्यक्रम में सभी सम्मानित कर्मियों को शॉल व गीता भेंट कर उनके निःस्वार्थ सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के लिए हरदोई पुलिस की ओर से आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के पारिवारिक सदस्य भी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस सम्मान समारोह को और भी भावुक व यादगार बना दिया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे और सभी ने सेवानिवृत्त साथियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Also Read- Hardoi: हरदोई पुलिस को बड़ी सफलता, 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow